
निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क आवासीय शिक्षा
धमतरी। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा योजना का लाभ ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्रथम दो संतानों को मिलेगा, जिनका श्रमिक पंजीयन कम से कम एक वर्ष पूर्व का हो,श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” संचालित की जा रही है।जिसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को प्रदेश के निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी जिले को इस योजना के अंतर्गत 7 सीटों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है,अतःइच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने बच्चों के लिए 3 जुलाई तक विभागीय वेब पोर्टल https://shramevjayate.cg.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा “श्रमेव जयते” मोबाइल एप के माध्यम से या श्रम संसाधन केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा किए जा सकते हैं।
विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।


