
धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने विवेकानंद वार्ड अंतर्गत संतलहरी नगर विवेकानंद कॉलोनी में 7.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है, अतः निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।तथा सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि विवेकानंद वार्ड में लंबे समय से बेहतर जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है,जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान होगा तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।वहीं लोक निर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम जनसुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है, जिसका लाभ शहरवासियों को मिल रहा है,क्षेत्रवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग करने एवं इसकी गुणवत्ता बनाए रखने में सहभागिता निभाने की अपील की।इस अवसर पर वार्ड पार्षद विभा चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों की ओर से महापौर,लोक निर्माण विभाग सभापति तथा नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम के सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं, जिससे नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि हो रही है।


