
‘सशक्त मतदाता-सशक्त लोकतंत्र’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, दोनों प्रतियोगिताओं में 20 विजेताओं का चयन
धमतरी। लोकतंत्र में मतदान के महत्व और मतदाताओं के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति युवाओं को जागरूक करने शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
‘सशक्त मतदाता-सशक्त लोकतंत्र’ थीम पर हुई प्रतियोगिताएं
भारत निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता की थीम ‘सशक्त मतदाता-सशक्त लोकतंत्र’ रखी गई।
विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 25-25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने दोनों प्रतियोगिताओं में 10-10 विजेताओं का चयन किया। इनमें विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के पांच-पांच प्रतिभागी शामिल हैं।
मतदान के अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति युवाओं को किया जागरूक
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक मतदाता बनने, मतदान के अधिकार का उपयोग करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
मतदान के अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति युवाओं को किया जागरूक
आयोजन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे.एल. पाटले के मार्गदर्शन में हुआ। निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी दानेश्वर साहू एवं हुकेश कुमार मार्कण्डेय सहित सहायक प्राध्यापक पंकज जैन और लक्ष्मीनारायण सिन्हा का सहयोग रहा।

