

धमतरी। सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड स्थित टिम्बर भवन में देश के प्रधानमंत्री के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का भाजपा वरिष्ठ नेता डीपेंद्र साहू ने बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विषयों पर चर्चा की।मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने बढ़ती गर्मी एवं मौसम में हो रहे बदलावों के बीच नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है,प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया, बताया कि विदेश दौरा के दरमियान नीदरलैंड से भारत को एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्राचीन ताम्रपत्र प्राप्त हुए हैं, जो चोल साम्राज्य के समय से संबंधित हैं,जो देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सम्मान का एक गौरवपूर्ण क्षण है, साथ ही प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का भी उल्लेख किया, जिसमें मल्हार में छठवीं से सातवीं शताब्दी के महर्षि बालार्जुन काल से जुड़े पांडुलिपियों एवं पाली भाषा में लिखित ताम्रपत्रों की प्राप्ति हमारे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है, यह पूरे छत्तीसगढ़ एवं देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर डीपेंद्र साहू ने बताया कि मोदी की ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने, भारत की उपलब्धियों से परिचित कराने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार एवं संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।


