त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को लेकर धमतरी पुलिस तैयारी मोड पर

वारंट तामिली,अवैध हथियार,आबकारी,सीमा चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर धमतरी पुलिस की विशेष निगरानी

धमतरी। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एसपी द्वारा पुलिस लाईन रूद्री में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बताया कि जिले में 1 जून को मतदान एवं 4 जून को मतगणना संपन्न होनी है तथा थाना अर्जुनी, थाना कुरूद, थाना भखारा एवं चौकी करेली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों कुल 10 मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाना है।अतः सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लगातार पेट्रोलिंग, प्रभावी निगरानी एवं आसूचना संकलन किया जाए,बलों को ब्रिफिंग के दौरान एसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन, सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कहा कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा लगातार आसूचना संकलन सुनिश्चित किया जाए।वहीं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी परिस्थिति में लापरवाही न बरती जाए एवं पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार, शराब, जुआ-सट्टा अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *