
धमतरी। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजन की मांगों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु के ग्राम पंचायत राजपुर में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।
राजपुर क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर, झाझरकेरा, बोरसी, भोथा, लड़ेर, पाहंदा, सोनेवारा, सरगी, डाभा, करेली छोटी, छिपली, मोहंदी, बेलोरा एवं सोनपैरी को शामिल किया गया।इस शिविर में कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए,प्राप्त आवेदनों में से 601 मांग एवं 2 शिकायत सहित कुल 603 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया,शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को उनके आवेदनों की स्थिति एवं निराकरण की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई,वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा 5 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए,समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 दिव्यांग हितग्राही को ट्राईसिकल प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए,तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 65 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सिकल सेल, बीपी, शुगर, सर्दी-बुखार एवं कमजोरी संबंधी जांच की गई।साथ ही 5 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किए गए,एवं 15 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए तथा 5 लोगों का आधार अपडेट एवं 2 नवीन आधार कार्ड बनाए गए, इस पहल से ग्रामीणों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण दिखाई दिया।


