धमतरी पुलिस की यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्यवाही,

ओवरलोड रेत परिवहन, बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर हाईवा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

धमतरी। एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस द्वारा ग्राम भखारा स्थित कोलियारी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक हाईवा वाहन 10 चक्का के चालक शाहिल वर्मा ,उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पाहंदा जिला दुर्ग को खतरनाक तरीके से वाहन चलाते एवं मोबाइल फोन पर बात करते पकड़ा गया एवं जांच के दौरान चालक वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत ओवरलोड पाया गया।साथ ही वाहन के पीछे नंबर अंकित नहीं होना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 196, 50(2)/177, 184, 21(25)/177, 3/181 एवं 113/194(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *