भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान बना ग्रामीणों के भरोसे का आधार

शासन की योजनाओं ने थामा हाथ, धामिनी को मिला सुरक्षित भविष्य का विश्वास

धमतरी। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 18 से 25 मई तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल आयोजन किया गया।जिसमें पीएम-जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित इस विशेष अभियान ने जिले के अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई। इन्हीं में से एक हैं जिले के ग्राम मोंगरा गहन की निवासी धामिनी, जिनके चेहरे पर अब भविष्य को लेकर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई देता है।पहले धामिनी के परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बीमारी और इलाज को लेकर थी, सीमित आय और संसाधनों के अभाव में किसी भी सदस्य के बीमार पड़ने पर पूरी परिवार आर्थिक तंगी से घिर जाता था।वहीं गांव से अस्पताल की दूरी, इलाज का खर्च और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी का अभाव उनकी परेशानी को और बढ़ा देता था।इसी दौरान प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।जिसमें धामिनी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया,कार्ड मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी,कहा कि अब बीमारी की स्थिति में इलाज कराना पहले की तुलना में कहीं आसान हो जाएगा और आर्थिक परेशानी का बोझ कम होगा,केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब सचमुच गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं।इस अभियान के दौरान जिले के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड, आधार अद्यतन, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य जांच, बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।जिसमें प्रशासन द्वारा “सरकार आपके द्वार” की भावना के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *