
2040 आवेदकों में से 1853 विद्यार्थी हुए शामिल
धमतरी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आज जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।शिवसिंह वर्मा शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, डॉ. शोभाराम देवांगन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल धमतरी, मेनोनाईट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, मॉडल इंग्लिश स्कूल धमतरी तथा सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा हेतु कुल 2040 छात्र-छात्राओं से आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1853 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।

