अवैध शराब कारोबार पर पुलिस कार्यवाही – 51 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिलेभर में सघन अभियान जारी

धमतरी।जिले में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोरम स्थित शराब भट्ठी के पास बने एक खोमचे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री की जा रही है।जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी धर्मेंद्र गायकवाड, उम्र 25 वर्ष, निवासी हटकेशर शीतला पारा, को बिना किसी वैध दस्तावेज के शराब रखकर बिक्री करते पाया गया।जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *