
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय Deendayal Upadhyaya प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है एवं आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम सेकार्यकर्ताओं को एक ही स्थान पर रहकर गहन अध्ययन,बातचीत और अभ्यास का अवसर मिलता है, जिससे कार्यक्षमता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत होती है।साथ ही प्रत्येक सत्र को प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी वक्ताओं की नियुक्ति तथा समयबद्ध कार्यक्रम तैयार करने पर सहमति बनी।इसके अलावा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पंजीयन, अनुशासन, तकनीकी सहयोग, प्रचार-प्रसार तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई एवं जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा की गई, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

