राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ की सामान्य परिचर्चा,जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण पर दिया विशेष जोर

धमतरी। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामान्य परिचर्चा करते हुए विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जल संरक्षण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, कामकाजी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति अभियान, जनमन कार्यक्रम, रेडक्रॉस गतिविधियों तथा नवाचारों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।तथा परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपा किया गया।इस दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल जीवन मिशन, जल संरक्षण उपायों, कृषि में आधुनिक तकनीकों एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग, पर्यटन विकास तथा नवाचारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।वहीं एसपी द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही, दर्ज प्रकरणों एवं अभियान की सफलता संबंधी जानकारी साझा की गई।जिस पर राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध राज्य है, किंतु धान एक अधिक पानी वाली फसल है, इसलिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।अतः सभी को अभी से सजग होकर पानी बचाने की दिशा में कार्य करना होगा।एवं कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर बल दिया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों से स्वयं पौधारोपण कर नियमित देखभाल करने की अपील की।कहा कि लगाए गए पौधे भविष्य में पहचान बनें और समाज में सकारात्मक संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।साथ ही स्वास्थ्य के विषय में राज्यपाल ने सिकल सेल बीमारी एवं मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए मरीजों की जानकारी ली तथा 40 वर्ष से अधिक आयु की शासकीय एवं कामकाजी महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *