पारिवारिक जमीन विवाद में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार,

घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त, दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल


धमतरी। प्रार्थी मुकेश कुमार साहू द्वारा थाना सिहावा में आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि ग्राम सेमरा स्थित पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर रात्रि लगभग 8 बजे आरोपी कृष्ण कुमार साहू, उम्र 51 वर्ष,एवं बिन्दा बाई साहू,उम्र 48 वर्ष,द्वारा विवाद करते हुए उनके पुत्र पर बांस के डंडे से सिर पर प्राणघातक वार किया गया, जिससे गंभीर आंतरिक चोट आई।जिसे हालत बिगड़ने पर रायपुर स्थित वी.वाई. हॉस्पिटल में उपचार कराया गया, जहां गंभीर चोट के कारण दो बार ऑपरेशन करना पड़ा तथा पीड़ित को पैरालिसिस हो गया।जिस पर पुलिस द्वारा जांच उपरांत मामला सत्य पाए जाने पर थाना सिहावा में तत्काल धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।तथा लगातार प्रयास एवं साक्ष्यों/गवाहों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *