नारी वंदन बिल के समर्थन में सर्वधर्म समभाव से हुआ सम्मान

सर्वत्र नारी पूज्यंते” की पवित्र भावनाओं को समाज में समुचित स्थान प्रदान करने का नाम है नारी वंदन बिल-:पं.राजेश शर्मा
धमतरी। नारी वंदन बिल पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है।देश की आधी आबादी मातृ-शक्तियों को लोकसभा विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर देने के लिए ले गए इस विधेयक पर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच शहर के समाजसेवी राजेश शर्मा द्वारा एक प्रेरणादाई पहल करते हुए नारी वंदन बिल को पास करते हुए देश में लागू करने के मार्ग प्रशस्त करने हुए हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई धर्म के मानने वाले माताओं का शाँल श्रीफल से सम्मान कर समाज को संदेश देते हुए कहा है कि कोई भी समाज,राष्ट्र या क्षेत्र का विकास एवं उसे विकसित बनाने के लिए मातृ शक्तियों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है , इसलिए समाज के सर्वांगीण क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हम सबको प्रधानमंत्री के साथ खड़े होकर नारी शक्ति का समर्थन करते हुए उनके समाज में योगदान को आगे बढ़ना चाहिए यही समय की आवश्यकता है।वही वरिष्ठ भाजपा नेता गीता शर्मा एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य हिमानी साहू ने कहा कि अब सामाजिक राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को देखते हुए उनके अधिकारों को उन्हें प्रदान करना ही लोगों का नैतिक कर्तव्य है,जिसे खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *