97.40% अंक के साथ कुसुम लता ने बढ़ाया धमतरी का मान, कलेक्टर से भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन

धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिले की मेधावी छात्रा कुसुम लता ने 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले का गौरव बढ़ाया है।इस उत्कृष्ट उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गर्वित किया है।वहीं सफलता के उपरांत कुसुम ने आज कलेक्टर से सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्रा का मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि समर्पण, अनुशासन एवं सतत परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।साथ ही कलेक्टर ने छात्रा से परीक्षा की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन तथा अध्ययन पद्धति पर विस्तार से चर्चा करते हुए,भविष्य में उच्च प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, विशेषकर सिविल सेवा, की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले अध्ययन संसाधनों, मार्गदर्शन एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण का लाभ लेने से सफलता की संभावनाएं और अधिक सुदृढ़ होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *