
धमतरी। ग्राम कोसमर्रा में अवैध मदिरा विक्रय संबंधी प्रसारित समाचार के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थल पर जांच की गई।जांच के दौरान संजय पारधी के मकान में तलाशी ली गई, किंतु किसी भी प्रकार का अवैध मादक द्रव्य बरामद नहीं हुआ।वहीं कार्यवाही उपरांत ग्राम कोसमर्रा के सरपंच, महिला कमाण्डों एवं अन्य ग्रामीणों से जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में अवैध मदिरा का विक्रय नहीं किया जा रहा है। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु आर्थिक दण्ड का प्रावधान भी किया गया है।साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति अवैध मदिरा विक्रय में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दी जाएगी।

