
धमतरी। छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की मंदरौद ग्राम पंचायत ने गरीबी मुक्त एवं आजीविका संवर्धन (Theme-1) में 94.4 अंक अर्जित कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।साथ ही जिले की अन्य ग्राम पंचायतों ने भी विभिन्न थीम जैसे स्वस्थ पंचायत, जल संपन्न पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ एवं A ग्रेड प्राप्त किया है।जो यह दर्शाता है कि जिले में ग्रामीण विकास की दिशा में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है तथा शासन की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंदरौद ग्राम पंचायत की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है और अन्य पंचायतों को भी नवाचार एवं बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।तथा अजय चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मंदरौद सहित जिले की सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत अमले और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।कहा कि धमतरी जिला लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जो पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है।कलेक्टर ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई दी।

