
मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त; मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
धमतरी। युवती का रास्ता रोककर उसके साथ बदसलूकी, मारपीट और जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने के मामले में मगरलोड पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक पर ले जाने का मामला
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की सुबह ग्राम सेन्हाभाठा निवासी युवती स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान मेघा क्रिकेट मैदान के पास दो युवकों ने उसका पीछा किया और प्राथमिक शाला के पास रास्ता रोक लिया।आरोप है कि मुख्य आरोपी मनमोहन साहू ने युवती के साथ बदसलूकी कर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल भी किया।बोरसी पुरैना मोड़ के पास परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी किए जाने पर मुख्य आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया।
मगरलोड पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मामले में थाना मगरलोड में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दूसरे आरोपी पुष्पेन्द्र यादव से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार किया,न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौद, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।
फरार आरोपी मनमोहन साहू। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

