
त्याग, बलिदान और देशभक्ति का शाश्वत संदेश देती है गुरु नानक देव जी की वाणी – विजय मोटवानी
मठ मंदिर चौक पर जनप्रतिनिधियों ने किया नगर कीर्तन का आत्मीय स्वागत
धमतरी। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज द्वारा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का मठ मंदिर चौक पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया।
गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर मांगी शहर की सुख-समृद्धि
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर शहरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गुरु नानक देव जी की वाणी में मानवता, सेवा और समानता का संदेश
इस अवसर पर पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि गुरु नानक देव जी की वाणी त्याग, बलिदान, मानवता और देशभक्ति का शाश्वत संदेश देती है। उनके विचार आज भी समाज को प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही प्रकाश पर्व की सच्ची सार्थकता है।

