

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व रेबीज दिवस पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में रेबीज से बचाव एवं पशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं पशुपालकों को रेबीज के कारण, बचाव के उपाय, पालतू श्वानों के उचित रखरखाव और नियमित टीकाकरण की जानकारी दी गई।धमतरी के नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को रेबीज के प्रति जागरूक करने के साथ निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं कुरूद के ग्राम मरौद एवं सिवनीकला में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए,अभियान के दौरान जिले की विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थाओं में 79 श्वानों का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। साथ ही आवश्यकता अनुसार कृमिनाशक दवा भी दी गई तथा पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।वहीं पशु चिकित्सा विभाग ने नागरिकों से पालतू श्वानों का नियमित टीकाकरण कराने और असामान्य व्यवहार की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क करने की अपील की।

