अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

धमतरी में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज; 309 प्रकरणों में 89.64 लाख रुपये अर्थदंड वसूला

धमतरी। जिले में अवैध रेत परिवहन और खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।विभागीय अमले ने 2 सितंबर को ग्राम अछोटा, कोलियारी, अमेठी, परसुली और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 5 वाहनों को जब्त किया गया।जब्त वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।वहीं संबंधित वाहनों से नियमानुसार अर्थदंड वसूलने की प्रक्रिया जारी है।

309 प्रकरणों में 89.64 लाख रुपये का अर्थदंड

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 अब तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के कुल 309 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में विभाग ने 89 लाख 64 हजार 281 रुपये का अर्थदंड वसूल कर खनिज मद में जमा कराया है।वहीं अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग का उड़नदस्ता दल जिले में लगातार निगरानी और जांच कर रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में आकस्मिक जांच के साथ-साथ प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *