
अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल सहित कुल 1,33,600/-रूपये का मशरूका बरामद
धमतरी। जिले में जुआ एवं अवैध शराब की बिक्री, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ व्यक्ति बोरी में अवैध शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ परिवहन कर रहे हैं,जिसकी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 नग देशी प्लेन एवं 85 नग देशी मसाला शराब, तथा हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 नग देशी प्लेन एवं 103 नग देशी मसाला शराब,बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों का नाम-: (1) महेश लछवानी,उम्र 35 वर्ष, निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड धमतरी।
(2) भानुप्रताप ध्रुव,उम्र 20 वर्ष, निवासी सांकरा जिला धमतरी।
(3) मनीष जोशी,उम्र 48 वर्ष, निवासी लालबगीचा, हनुमान मंदिर के पास, धमतरी।
(4) हेमन्त ग्वाल,उम्र 34 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, खम्भनबाड़ी, धमतरी।चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


