एसपी के निर्देशन में धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या की नीयत से हथौड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों से विवेचना हुई मजबूत

धमतरी। एसपी के निर्देशन में थाना मगरलोड एवं पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण के अनुसार 4 जुलाई को शाम के समय ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे रोड़ किनारे पीड़ित चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठा हुआ था,इसी दौरान आरोपी देवलाल निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी हसदा,वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखी लोहे की हथौड़ी से  लगातार प्राणघातक हमला कर दिया,हमले के दौरान पीड़ित द्वारा स्वयं का बचाव करने के प्रयास से जबड़े एवं हाथ की कोहनी पर लगा, जिससे गंभीर चोटें एवं फ्रैक्चर हुआ। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया तथा बाद में बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की,तथा उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 296,109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *