पेड़ों पर झूलती रंगीन बोतलों ने बनाया ‘नेचर आर्ट’, राहगीरों के लिए बना सेल्फी पॉइंट

धमतरी। ग्राम कोर्रा और इर्रा के बीच स्थित तालाब किनारे इन दिनों एक अनोखा और मनमोहक दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है,यहां बरगद और पीपल के पेड़ों की टहनियों पर प्लास्टिक की बोतलों में रंगीन पानी भरकर रस्सियों के सहारे लटकाया गया है,जो हवा के साथ झूलती ये लाल, नीले, हरे और अन्य रंगों की बोतलें प्राकृतिक वातावरण में अलग ही सुंदरता बिखेर रही हैं,ग्रामीणों का अनुमान है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान गांव के बच्चों ने खेल-खेल में यह रचनात्मक प्रयोग किया होगा,बच्चे अक्सर तालाब में स्नान करने और पेड़ों की छांव में समय बिताने आते हैं, ऐसे में उनकी कल्पनाशीलता का यह परिणाम भी हो सकता है,यह अनोखा दृश्य अब राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां से गुजरने वाले लोग कुछ पल रुककर इस खूबसूरत नज़ारे को निहारते हैं और मोबाइल से तस्वीरें भी खींचते नजर आते हैं।पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि इस तरह की रचनात्मकता के साथ प्लास्टिक का उपयोग भी जिम्मेदारी से किया जाए और बाद में उसका उचित निस्तारण किया जाए, तो यह प्रकृति के बीच सौंदर्य और जागरूकता का सुंदर संदेश भी बन सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *