“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सोरिद में हुआ वृक्षारोपण

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित धमतरी के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सोरिद स्थित लिमाही तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे रोपे तथा संरक्षण का संकल्प लिया, कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने की जिम्मेदारी है।“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है,प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।तथा वार्डवासियों ने अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *