

मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण एवं आरसीसी नाली निर्माण से मिलेगी बड़ी सुविधा
धमतरी। नगर पालिक निगम के अंतर्गत नवागांव वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए 29 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा एवं विशिष्ट अतिथि विजय मोटवानी ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया।महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। नवागांव वार्ड में मुक्तिधाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण से अंतिम संस्कार हेतु आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं आरसीसी नाली निर्माण कार्य से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी वहीं मोटवानी ने कहा कि नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।इस परियोजना के निर्माण कार्य, साथ ही आरसीसी नाली निर्माण से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।जिस पर वार्डवासियों ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए महापौर तथा नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताई।


