

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार धमतरी के तत्वाधान में सात दिवसीय नशा उन्मूलन जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम भटगांव में 3 जून से 9 जून तक चलाया जा रहा है।इसी कड़ीं में आज बाजार चौक भटगांव में एक कुंडली गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ तथा कलभटगांव में विशाल नशा उन्मूला रैली को शाम 3 बजे निकाला जाएगा रैली विभिन्न गलियों में भ्रमण करेगी एवं बाजार चौक में सभा का आयोजन होगा,जिसमें समस्त ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग मिला इस अवसर पर ग्राम पंचायत भटगांव के सरपंच फागू राम साहू , शक्तिपीठ धमतरी के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी खिलेश्वरी किरण , ट्रस्टी शेखन साहू , राजकुमार साहू प्रधानाध्याक , प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ कौशल प्रसाद साहू ,भुनेश्वर देवांगन, प्रांतीय जिला युवा प्रकोष्ठ लक्ष्मी साहू, सरिता सिंन्हा, निर्मला कश्यप, जानकी निषाद, बिमला साहू आदि उपस्थित थे


