
धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन के संबंध में जिला प्रशासन ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की,जनदर्शन के दौरान आवेदक रोहित सोनी द्वारा अपने आवागमन मार्ग से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था।इसी दौरान आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल विफल कर दिया तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।जिसकी गंभीरता को देखते हुए नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया गया,जांच में पाया गया कि आवेदक का निवास नजूल भूमि से लगे क्षेत्र में स्थित है, जबकि संबंधित भूमि शासकीय अभिलेखों में अस्पताल के नाम दर्ज है,आवेदक द्वारा जिस मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए किया जा रहाथा, वह बुदेश्वर महादेव मंदिर परिसर से होकर गुजरता है।अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि शासकीय प्रकृति की है तथा आवेदक के नाम से भूमि स्वामित्व अथवा पट्टे संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए हैं। साथ ही, आवेदक के अनुसार मामला न्यायालय में विचाराधीन है।अतः यह पंचनामा आवेदक के आसपास के लोगों व निगम उपयुक्त की उपस्थिति में तैयार कर पढ़कर सुनाया हस्ताक्षर लिया।कलेक्टर नागरिकों से भी अपील की है कि अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए वैधानिक एवं शांतिपूर्ण माध्यमों का उपयोग करें तथा किसी भी परिस्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं। जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


