
ट्रामा सेंटर के कार्यों में तेजी, जल्द शुरू होगा लेब
धमतरी। जिला चिकित्सालय स्थित नवनिर्मित कम्पोजिट ट्रामा सेंटर अस्पताल का डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव ने निरीक्षण किया।विभिन्न निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डॉ. ध्रुव ने अस्पताल में लिफ्ट स्थापना कार्य का निरीक्षण करते हुए,संबंधित एजेंसी को 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कर लिफ्ट का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।वहीं निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित लैब का भी अवलोकन किया गया, जिसे HLL केयर द्वारा संचालित किया जाना प्रस्तावित है।जांच में पाया गया कि लैब का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आवश्यक उपकरण भी स्थल पर उपलब्ध हैं। लैब के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को IEC कार्य तीन दिनों के भीतर पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई।साथ ही पूर्व में निर्देशित कार्यों की समीक्षा में यह पाया गया कि नवनिर्मित भवन में इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, ड्रेनेज एवं अर्थिंग से जुड़े सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए गए हैं,वहीं प्रस्तावित 200 बेड के नवीन अस्पताल के लेआउट पर भी विस्तृत चर्चा की।

