
धमतरी। विश्व रेडक्रास दिवस पर जिला प्रशासन और जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जिला स्तर पर वृहद रक्तदान शिविर और महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग, सर्वाइकल, स्तन कैंसर, ओरल कैंसर सहित अन्य महिला रोग की जांच हेतु शिविर जिला अस्पताल धमतरी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेगा। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड, सिविल अस्पताल कुरूद और सिविल अस्पताल नगरी और स्वास्थ्य केंद्र गुजरा में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे।

