
धमतरी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना 2026-27 के तहत जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/login पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।इस योजना के तहत दाल मिल, राइस मिल, आटा, पोहा मिल, सूजी रवा, नमकीन मिठाई निर्माण, चिप्स, आचार, ब्रेड, चनाचूर, बड़ी, पापड़, मैगी, आइस कैण्डी, मशरूम उद्योग, मसाला उद्योग व दुग्ध आधारित उत्पाद तथा अन्य खाद्य पदार्थ इकाईयों की स्थापना की जा सकती है।तथा मान्य परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड पूंजीगत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रूपये होगी।योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।लाभार्थी को परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत अंशदान स्वयं करना होगा।अतः इस योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी एवं सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,परिसर में सम्पर्क किया जा सकता है।

