धमतरी में धान खरीदी के पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाया टोकन, 3,670.78 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत उत्साहजनक रही। खरीदी के पहले दिन 15 नवंबर को जिले के 102 उपार्जन केंद्रों में 688 किसानों से कुल 2,629 मीट्रिक टन (26,290 क्विंटल) धान की खरीदी की गई।वहीं, दूसरे दिन 16 नवंबर के लिए 1,015 किसानों ने टोकन कटाया है। इन किसानों से कुल 3,670.78 मीट्रिक टन (36,707.80 क्विंटल) धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिले में इस वर्ष 1.31 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन

इस वर्ष जिले में कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन हुआ है। इनका कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जिसमें धान का रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर शामिल है।

किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित तौल, बारदाना, पेयजल, छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।वहीं जिला प्रशासन द्वारा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को असुविधा से बचाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान लेकर पहुंचें, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *