अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती, दो दिनों में 952 बोरा धान जब्त

अरौद में बलराम ट्रेडिंग कंपनी से 55 बोरा धान जब्त, संयुक्त टीम की लगातार कार्रवाई

धमतरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार जांच कर रही हैं।

अरौद की बलराम ट्रेडिंग कंपनी से बिना पंजीयन मिला धान

इसी क्रम में ग्राम अरौद स्थित बलराम ट्रेडिंग कंपनी के निरीक्षण के दौरान बिना पंजीयन के 55 बोरा धान मिलने पर टीम ने जब्त कर लिया।

दो दिनों में पांच स्थानों पर हुई कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, 15 एवं 16 नवंबर को जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 952 बोरा धान जब्त किया गया है। इसमें घुटकेल से 147, उमरगांव से 300, सांकरा से 150, बनरौद नाका से 300 और अरौद से 55 बोरा धान शामिल है।

अवैध धान के कारोबार पर जिला प्रशासन की पैनी नजर

जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों, मंडियों, सीमावर्ती मार्गों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण, परिवहन और धान खपाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पंजीकृत रकबे का धान बेचने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *