
आमजन में भय फैलाने की शिकायत पर कुरूद पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश
धमतरी। थाना कुरूद क्षेत्र में बिना नंबर की बाइक पर ‘रॉकेट’ लिखकर तेज रफ्तार से घूम रहे दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, दोनों युवक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे, जिससे लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल था,जिसकी सूचना पर कुरूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- मंगल सोनवानी (21 वर्ष), निवासी भरदा चौक, कुरूद।
- पुष्पेंद्र चांदी (19 वर्ष), निवासी पैरसट्ठी, करेली बड़ी, थाना मगरलोड।

