
कुरूद पुलिस ने 100 लीटर चोरी का डीजल और तीन जरकिन किए बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
धमतरी। ट्रक की टंकी से डीजल चोरी कर बेचने वाले चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 100 लीटर डीजल, जिसकी कीमत करीब 10,240 रुपये है, बरामद किया है एवं दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
चोरी का 100 लीटर डीजल और तीन जरकिन पुलिस ने किए बरामद
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल कुमार यादव निवासी सड्डू, रायपुर ने थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी माता के नाम से पंजीकृत ट्रक को चालक अजय ध्रुव बचेली जाने के बजाय कुरूद के पास खड़ा कर दिया था।इसके बाद 11 नवंबर की रात करीब एक बजे ग्राम चरमुड़िया स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रक की टंकी से लगभग 130 लीटर डीजल चोरी कर लिया,जिसके शिकायत पर कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में चालक अजय ध्रुव ने ट्रक से करीब 100 लीटर डीजल निकालकर गांव के ही लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल को 6,800 रुपये में बेचना स्वीकार किया,जिस पर पुलिस ने आरोपी लाकेश के कब्जे से तीन जरकिन में रखा 100 लीटर डीजल बरामद किया। मामले में चोरी की संपत्ति खरीदने की धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- अजय ध्रुव उर्फ अज्जू उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चरमुड़िया, थाना कुरूद, जिला धमतरी।
- लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल,उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चरमुड़िया, थाना कुरूद जिला धमतरी।

