

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह, व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
धमतरी। बाल दिवस के अवसर पर गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी में विविध खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, मेंढक दौड़, 50, 100 और 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ में ईशान साहू प्रथम, काव्यांश द्वितीय और काविया तृतीय रहे। मेंढक दौड़ में दीक्षिता साहू ने प्रथम, पायल साहू ने द्वितीय तथा पूरब साहू ने स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में प्रतीक साहू प्रथम, नवीन देवांगन द्वितीय और धैर्य निषाद तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हसीना सिन्हा प्रथम और चित्राणी साहू द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से भावना ध्रुव प्रथम, निधि यादव द्वितीय और भूमि गजेंद्र तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, संजय साहू द्वितीय और समीर साहू तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यार्थियों के व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा लगाए गए व्यंजनों के स्टॉल रहे। विद्यार्थियों ने इडली, पास्ता, मटर मैगी, चना-पूड़ी, केला चिप्स और चाइनीज पकोड़ा सहित विभिन्न व्यंजन तैयार कर स्टॉल लगाए। बच्चों और अतिथियों ने इनका आनंद लिया।
खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा आत्मविश्वास और सहयोग का महत्व
मुख्य अतिथि शिवकली साहू एवं विशिष्ट अतिथि सरिता साहू ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।वहीं प्रभारी प्रधान अध्यापिका ज्ञानेश्वरी साहू ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अतिथियों ने भी बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था के संचालक विनोद पांडेय ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

