भाई दूज पर लेखराम साहू ने ग्रामीणों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गांव की समस्याओं पर हुई चर्चा

सिलौटी आने का दिया आश्वासन, ग्रामीणों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं

धमतरी। भाई दूज के पावन अवसर पर लेखराम साहू ग्रामीणों के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल को भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ग्रामीणों ने तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

लेखराम साहू ने सिलौटी सहित क्षेत्र की समस्याओं को भूपेश बघेल के समक्ष रखा

भेंट-मुलाकात के दौरान लेखराम साहू ने गांव सिलौटी सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, किसानों की समस्याओं, धान खरीदी, सिंचाई, खाद-बीज, फसल बीमा और युवाओं के रोजगार जैसे विषयों पर चर्चा की।

किसान, युवा, महिला और ग्रामीणों के मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

इस अवसर पर क्षेत्र के किसान, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं।भूपेश बघेल ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ही उनकी ताकत है।अतःजनता के हितों और क्षेत्र के मुद्दों को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहने की बात कही।लेखराम साहू ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं,उनके प्रयासों से प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं।बहनों-बेटियों का सम्मान और उनका स्वावलंबन समाज की प्रगति के लिए बेहद जरूरी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जाना हालचाल, सिलौटी आने का दिया आश्वासन

मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से आत्मीयता से बातचीत की और सभी का हालचाल जाना और जल्द ही ग्राम सिलौटी आने का प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।अंत में लेखराम साहू एवं ग्रामीणों ने बघेल को भाई दूज का तिलक लगाकर मिठाई खिलाई तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर लेखराम साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *