
पावर हाउस धमतरी जोन में सुबह 11 बजे होगी बैठक, पेंशनर्स का भरा जाएगा जीवित प्रमाण पत्र
धमतरी। विद्युत पेंशनर संघ धमतरी की आवश्यक बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 16 नवंबर, को सुबह 11 बजे पावर हाउस धमतरी जोन में आयोजित किया जाएगा।
संघ ने सभी सेवानिवृत्त साथियों से उपस्थिति की अपील की
संघ के अध्यक्ष आर.बी. साहू ने बताया कि बैठक में सभी पेंशनर साथियों का जीवित प्रमाण पत्र भरा जाएगा।साथ ही दीपावली मिलन समारोह आयोजित कर आपसी मेल-मिलाप और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।अतःसभी पेंशनर साथियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।संघ के अध्यक्ष आर.बी. साहू, सचिव ओमनलाल साहू एवं कोषाध्यक्ष संतराम वर्मा ने सभी सेवानिवृत्त साथियों एवं उनके परिवारजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

