पोषण माह में प्रेरक पहल, 300 बच्चों तक पहुंचा सुपोषण का संदेश

अरौद के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित आहार और बाल देखभाल की दी जानकारी

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण से बचाने और स्वस्थ बचपन की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेरक मितान फाउंडेशन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में पोषण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से अब तक करीब 300 बच्चों तक सुपोषण, संतुलित आहार और बेहतर देखभाल का संदेश पहुंचाया गया है।इसी क्रम में मगरलोड विकासखंड के ग्राम अरौद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 एवं 2 में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के संतुलित आहार, नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध की महत्ता तथा 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के उचित आहार, देखभाल और पोषण के संबंध में जानकारी दी गई।बच्चों को पोषण सामग्री के साथ कलर पेंसिल एवं अन्य रचनात्मक सामग्री भी वितरित की गई।वहीं प्रेरक मितान फाउंडेशन के रिज़वान रिज़वी ने जीवन के शुरुआती तीन वर्षों में उचित पोषण, देखभाल और परवरिश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार सुनिश्चित करने प्रेरित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदना साहू एवं बिंदेश्वरी साहू तथा विशिष्ट अतिथि सरपंच पेखन लाल साहू, उप सरपंच गीता बाई साहू एवं डामिन साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *