गौ-तस्करी पर मेचका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 गोवंश मुक्त

ओडिशा ले जाए जा रहे मवेशियों को जंगल के रास्ते से कराया मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

धमतरी।जिले अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेचका पुलिस की बड़ी कार्यवाही।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम अरसीकन्हार से खालगढ़ मार्ग होते हुए बड़ी संख्या में मवेशियों को जंगल के रास्ते ओडिशा के नवरंगपुर क्षेत्र की ओर ले जा रहे हैं,जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने अरसीकन्हार-खालगढ़ मार्ग पर नहर से करीब 500 मीटर आगे जंगल में घेराबंदी की।मौके पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को मवेशियों को हांकते हुए पकड़ कर पूछताछ एवं जांच में उनके कब्जे से 32 गोवंश बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस के अनुसार मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी दिए बिना और लाठी-डंडों से हांककर ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

  • घनश्याम सेन (40 वर्ष), ग्राम जोबा, जिला गरियाबंद।
  • देवशरण (52 वर्ष), ग्राम केराबाहरा, जिला गरियाबंद।
  • ओंकार ठाकुर (32 वर्ष), ग्राम जोबा, जिला गरियाबंद।

मामले में थाना मेचका में अपराध क्रमांक 08/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *