
मगरलोड पुलिस ने चोरी की HF Deluxe बाइक की बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
धमतरी। एसपी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम बिरझूली निवासी प्रार्थी ने 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिलीप साहू के सीमेंट गोदाम के सामने खड़ी उसकी HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 S 9531 को अज्ञात चोर चुरा ले गया,जिस मामले में थाना मगरलोड में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने देशी शराब भट्ठी के पास संदिग्ध रूप से बाइक चलाते एक व्यक्ति को पकड़ा एवं पूछताछ में उसकी पहचान चन्द्रदेव ध्रुव (40 वर्ष), निवासी राजाडेरा,थाना मगरलोड के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया,जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

