विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन केंद्रों में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

धमतरी। विश्व पर्यटन दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न पर्यटन केंद्रों में स्वच्छता, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां आयोजित की गईं। पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए पर्यटकों को जागरूक किया गया।

पर्यटकों का पुष्प भेंट कर किया स्वागत

मेंचका स्थित श्री मुचकुंद ऋषि पर्यटन सहकारी समिति ने इको पार्क, शिव मंदिर एवं बांध क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्र किया एवं समिति सदस्यों ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।वहीं मेचका पहुंचे पर्यटकों का गुलाल तिलक एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें पर्यटन स्थल की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।इसी तरह गंगरेल सहित अन्य पर्यटन केंद्रों में भी स्वच्छता, पौधारोपण, शपथ और पर्यटकों के स्वागत की गतिविधियां हुईं। इस अवसर पर पर्यटन समितियों ने “स्वच्छ पर्यटन, हरित पर्यटन और सुरक्षित पर्यटन” का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *