25 सितंबर को महाविद्यालयों में लगेगा शिक्षार्थी लायसेंस शिविर

विद्यार्थियों को परिसर में ही लर्निंग लायसेंस बनवाने की मिलेगी सुविधा

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को शिक्षार्थी लायसेंस (लर्निंग लायसेंस) की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा 25 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस पहल से विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में ही लर्निंग लायसेंस बनवाने की सुविधा मिलेगी।शिविर के लिए पीजी कॉलेज धमतरी, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज धमतरी और शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्यों को अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा नोटिस बोर्ड, कक्षाओं, व्हाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से शिविर का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

परिवहन विभाग ने की अपील

परिवहन विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर नियमानुसार लर्निंग लायसेंस बनवाने की सुविधा का लाभ उठाएं,पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिवहन कार्यालय जाने की आवश्यकता कम करते हुए उनके अध्ययन स्थल पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *