प्रशासन की पहल से गंगरेल में शुरू हुआ आइलैंड कैंपिंग

12 पर्यटकों ने लिया रोमांच, प्रकृति और नाइट कैंपिंग का अनूठा अनुभव

धमतरी। गंगरेल बांध के जलक्षेत्र में स्थित द्वीप पर पहली बार आइलैंड कैंपिंग की शुरुआत हुई है। एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म को जोड़ने वाली इस पहल से धमतरी में पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित होने लगी हैं।

जल, जंगल और रोमांच के संगम से पर्यटन को नई दिशा

17-18 सितंबर को टूर ऑपरेटर्स के लिए आयोजित FAM Trip के बाद 19-20 सितंबर को ट्रैवल कंपनी CampOnce द्वारा 2 Days-1 Night Island Camping Adventure आयोजित किया गया।जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा और तमिलनाडु से पहुंचे 12 पर्यटकों ने हिस्सा लिया।करीब 40 मिनट की बोट यात्रा के बाद पर्यटक द्वीप पहुंचे। यहां उन्होंने नाइट कैंपिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, स्विमिंग, बोनफायर, आउटडोर कुकिंग, बर्ड वॉचिंग और स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया,खुले आसमान के नीचे कैंपिंग और शांत जलक्षेत्र के बीच रात बिताने का अनुभव पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहा।आइलैंड कैंपिंग से पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं के लिए बोटिंग, गाइड, कैंप प्रबंधन, भोजन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है। साथ ही स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक परिवेश को पर्यटन से जोड़ने का अवसर मिलेगा।गंगरेल में शुरू हुई यह पहल धमतरी को अनुभव आधारित पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *