सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरी सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर

43 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का संदेश

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सिविल अस्पताल नगरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 43 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान से पहले चिकित्सकीय दल ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

रक्तदान से पहले चिकित्सकीय दल ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, वजन और रक्तचाप की जांच कर निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप पाए गए लोगों से चिकित्सकीय निगरानी में रक्त संग्रह किया गया एवं रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। शिविर में लोगों की सहभागिता ने सेवा, सहयोग और जनभागीदारी का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *