

सेवा संकल्प अभियान में जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलन, नागरिकों ने जताई सहभागिता
रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाते दीप सेवा, सकारात्मकता और जनभागीदारी के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बने।
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में दीपों से घाट जगमगा उठा। दीप प्रज्ज्वलन के जरिए नागरिकों ने सेवा, समर्पण, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी सामूहिक भावना का प्रतीक है।वहीं कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के चारों विकासखंडों के गांवों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, शासकीय परिसरों, स्कूल-कॉलेजों और घरों में भी नागरिक दीप प्रज्ज्वलित कर सहभागिता निभा रहे हैं।कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, एसपी भावना पांडेय, जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव और पूर्व विधायक रंजना साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में गंगा आरती हुई।

