मुचकुंद ऋषि पर्वत पर स्वच्छता अभियान, एक माह में पहुंचे 5,555 पर्यटक

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पर्यटन समिति मेचका द्वारा मुचकुंद ऋषि पर्वत पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने पर्वत एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्र से कचरा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही पर्यटकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और प्राकृतिक परिवेश को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

नाका पार्किंग व्यवस्था से अब तक 19,300 रुपये की आवक

पर्यटन समिति के अनुसार 14 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक एक माह में 5,555 पर्यटकों ने मेचका क्षेत्र का भ्रमण किया। पर्यटकों के लिए संचालित नाका पार्किंग व्यवस्था से इस अवधि में अब तक 19,300 रुपये की आवक दर्ज की गई है।समिति ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति, पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सेवा का ही एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। मेचका में बढ़ते पर्यटक आकर्षण को देखते हुए स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *