रोजगार मेले में 2005 आवेदक, 28 का मौके पर चयन

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1587 रिक्त पदों के लिए 17 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 2005 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया।मेले में 251 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें 140 का प्रारंभिक चयन हुआ। वहीं 28 अभ्यर्थियों का मौके पर ही अंतिम चयन किया गया।वहीं शेष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा पूरी की जाएगी।

कलेक्टर ने युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रत्येक अवसर को सीखने और आगे बढ़ने की सीढ़ी के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण का लाभ उठाने और बदलते समय के अनुरूप अपनी क्षमताओं को विकसित करने की सलाह दी।रोजगार मेले में सेवा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सौर ऊर्जा और वित्तीय क्षेत्र सहित विभिन्न सेक्टरों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले नियोजकों एवं रोजगार विभाग के कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *