
सेवा संकल्प अभियान से मिली योजना की जानकारी, अब हर माह मिल रही 1,500 रुपये पेंशन
धमतरी। तहसील बेलरगांव के ग्राम पंचायत घठुला निवासी शत्रुघन साहू ने जीवनभर राजमिस्त्री के रूप में मेहनत कर परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2011 से श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक साहू के लिए उम्र बढ़ने के साथ नियमित मजदूरी करना कठिन होने लगा था।श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके और कम से कम 10 वर्षों से पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों को प्रतिमाह 1,500 रुपये पेंशन दी जाती है,जिसके जानकारी मिलने पर साहू ने आवेदन किया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पेंशन मिलना शुरू हो गया। अब तक उन्हें 16 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं।साहू बताते हैं कि पेंशन की राशि से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है और दूसरों पर निर्भरता कम हुई है।साहू ने मुख्यमंत्री , जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुढ़ापे में सरकार का साथ मिलना उनके लिए बड़ी राहत और सम्मान का आधार है।वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी पात्र श्रमिकों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी हितग्राही अपने अधिकार और सुविधाओं से वंचित न रहे।

