20 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

धमतरी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत सिहावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपियों से गांजा समेत 11.80 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रतावा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी में ट्रॉली बैग और सफारी बैग से गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहतेशाम, उम्र 27 वर्ष, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और तुषार कश्यप, उम्र 23 वर्ष , दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *